स्वस्थ जीवन > बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा > ब्लॉग

गैस की शिकायत से कैसे पायें निजात ?

हर व्यक्ति को कभी न कभी इस समस्या का सामना करना पड़ता है- अत्यधिक भोजन ,ज्यादा देर भूखे रहना, तीखा मसालेदार  भोजन, ठीक से चबाकर न खाना, जॉब स्ट्रेस , मदिरापान , कुछ बीमारियों व दवाओं के सेवन के कारण गैस की शिकायत हो सकती है।

लक्षण

  • भूख न लगना
  • बदबूदार सांसें
  •  पेट में सूजन 
  • उलटी, बदहज़मी, दस्त, 
  • सूखे बाल ,होंठ और त्वचा 
  • बहुत जल्दी गुस्सा या प्यार आना 
  • गर्मी सर्दी का अधिक एहसास 
  • जोड़ों, मांसपेशियों में दर्द
  • घबराहट

सावधानियां

  • अजवाइन, पुदीना, नीम्बू , सेब का सिरका, छाछ,  सरसों , लौंग ,अदरक, पपीता, नीम्बू पानी और पिपरमेंट का प्रयोग गैस की समस्या से जूझने में सहायक होता है।
  • भोजन में मिर्च, मसाले, भारी तला हुआ- माँस, मछली, अण्डे| मूंग, चना, मटर, अरहर, आलू, सेम, चावल आदि से बनी चीजों को खाने से बचें| 
  • पेय पदार्थ जैसेकि कॉफी, फ्रक्टोज़-युक्त पेय पदार्थ जूस, बीयर और कृत्रिम शर्करा तथा अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स भी समस्या को बढ़ाते हैं | 
  • आसानी से पचने वाले भोजन जैसे सब्जियां, खिचड़ी, चोकर सहित बनी आटे की रोटी, दूध, तोरई, कद्दू, पालक, टिंडा, शलजम, अदरक, आंवला, नींबू आदि अधिक खाएं|
  • खाना खूब चबा कर आराम से खायें | बीच  में ज्यादा पानी न पियें | 
  •  दोनों समय के भोजन के मध्य हल्का नाश्ता – फल, आदि अवश्य खायें|
  •  नियमित व्यायाम व योगा करें| हल्का टहलें या पेट की मसाज बाहर की ओर करें|

संभावित मेडिकल कारण 

सेलियक रोग से पीड़ित लोग विशेष रूप से ग्लूटन के प्रति संवेदनशील होते हैं जिससे उनकी आंत में परेशानी व पेट दर्द और सूजन बढ़ जाती है। अन्य कारणों में  इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस), अल्स्रेटिव क्लोटिस और क्रोहन इत्यादि शामिल है| 

कुछ  दवाएँ भी सूजन और पेट फूलने को बढ़ावा दे सकती है  जैसेकि कई नॉन- स्टेरायडल , एंटी-इंफलामेटरी दवाएँ -आइबूप्रोफेन, नेप्रोसेन, एंटी फंगल और स्टेटिन्स शामिल हैं | कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

डॉक्टरी सलाह 

सेलियक  रोग की जांच हेतु डॉक्टर मल या खून जांच करने का निर्देश दे सकता है| लेक्टोज़ संवेदनशीलता के लिए साँस का परीक्षण तथा कुछ मामलों में एक्स-रे या कोलोनोस्कोपी की आवश्यकता भी हो सकती है।

कुछ घरेलू उपाय 

  • नीम्बू रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा सुबह खाली पेट ले
  • काली मिर्च, लहसुन, पुदीने का सेवन करे
  • छाछ में काला नमक – अजवाइन मिलाकर पियें
  • दाल-चीनी  पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पियें 
  •  दिन में दो -तीन बार छोटी इलायची और अदरक चबायें
  • रोज़  नारियल पानी पियें
  • सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीना लाभकारी है
  • सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *