जो भौंकते है – वो काट भी सकते हैं
आप शांत सी एक कॉलोनी से गुज़र रहे हैं | कहीं से उत्तेजित और पगलाया कुत्ता आपके पीछे चलने नहीं बल्कि भौंकते हुये भागने लगे | देखते ही देखते आप कुत्तों के एक झुंड से घिर जायें| आप भागने की कोशिश करेंगे या उन्हें भगाने की?
हम आपको चेता दें कि ऊपर की दोनों युक्तियों में से एक का भी उपयोग करने पर यह झुंझलाये कुत्ते आपको मात्र काटेगे ही नहीं बल्कि फाड़ डालेंगे|
कुत्तों से घिर बैठने की नौबत किसी पर भी बन पड़ सकती है | नीचे दी गयी युक्तियाँ काफी काम की है – ज़रूर पढ़े:
कुत्ते की आँखों में न देखें , पहला मंत्र है – घबराएं नहीं
यदि कुत्ता आप पर हमला करने के लिए आपकी तरफ बढ़ने को हो | उसकी आँखों में न देखे -शांत और स्थिर खड़े रहें तथा डर का प्रदर्शन करने से बचे |
हिले-डुले नहीं और स्थिर खड़े हो जायें
कुछ देर के लिये शांत और बिना हिले डुले उसी स्थान पर जड़ हो जाएँ | आपका यह व्यवहार इस समय आपके लिये सबसे अधिक मददगार साबित होगा|
भागे नहीं -क्योंकि ऐसा करना सबसे बड़ी गलती है
जैसे ही आप भागे | कुत्ता इसे चुनौती मान कर आपके पीछे भागने लगेगा – हो सकता है इस भांति वे आप पर पीछे से हमला बोल दे और आपकी बोटियाँ नोच ले | भलाई इसी में है कि आप भागने की कोशिश न ही करें |
सोचे- किसी प्रकार कुत्ते का ध्यान दूसरी ओर मोड़े
अब अगर यह ज़ाहिर ही है कि कुत्ते से बचकर निकलना मुश्किल है , कुत्ते का ध्यान भटकाने की कोशिश करने की युक्ति सोचें| यह थोडा मुश्किल तो है पर अगर कोई खाने की चीज़ हो तो दूर फेंक कर उसे उस ओर पुचकार कर जाने को प्रेरित करें | याद रखें कि पत्थर, डंडा आदि उसका ध्यान बटाने का माध्यम कदापि नहीं हैं |
चीखे- चिल्लाएं नहीं
हमले की स्थिति में आपका चीखना चिल्लाना भौंकते कुत्ते के जवाब जैसा है | आपके चीखने चिल्लाने से वे और उत्तेजित हो सकता है और काटने को प्रेरित होगा | शांत रहने की कोशिश करें ।
कुत्तों से सावधान और सतर्क रहें
अत: यह ज़रूरी है कि आप सड़क या पार्क आदि से गुजर रहे हों , ऐसे में कोई कुत्ता या कुत्तों का झुंड आपके सामने आ जाए तो भागें नहीं| अपनी चाल को धीमी रखें , सचेत और सतर्क रहें |




