स्वस्थ जीवन > सौंदर्य एवं संबंध > ब्लॉग

मैं गर्भनिरोधक गोली ले रही हूँ, क्या फिर भी मैं गर्भवती हो सकती हूँ?

pill

मैं गर्भनिरोधक गोली ले रही हूँ, क्या फिर भी मैं गर्भवती हो सकती हूँ?
ऐसा कई महिलाओं के साथ हुआ है। हम व्यस्त हो जाती हैं और अपनी गर्भनिरोधक गोलियां लेनी भूल जाती हैं। ये सबसे डरावने क्षण होते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम पक्का गर्भवती हो सकती हैं। इसलिये चिंता न करें।
हम आपको यह बताना चाहते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियां गर्भधारण रोकने में 100 प्रतिषत प्रभावी नहीं हैं। इसलिये गर्भ नियंत्रण का कोई भी तरीका पूरी तरह गर्भधारण को रोकने की गारंटी नहीं देता है और चूंकि गलतियां करना काफी आसान होता है, इसलिये यह समझना भी महत्वूपर्ण है कि गर्भनिरोधक गोलियां वास्तव में क्या करती हैं और हम उनके प्रभावी होने के अवसरों को किस तरह बढ़ा सकते हैं।
क्या गोली (पिल) वास्तव में प्रभावी है?
गर्भनिरोधक गोलियों को प्रभावी समझा जाता है, लेकिन वे पूरी तरह प्रभावषाली नहीं हो सकती। वे लगभग 99ः प्रभावी होती हैं – जब आप उन्हें सही तरीके से प्रतिदिन सही समय पर लेती हैं। यदि आप ऐसा नहीं करती हैं तो इन्हें लेने के बावजूद आपके गर्भवती होने की संभावना 9ः हो जाती है।
अलग-अलग प्रकार की गोलियां क्या होती हंै?
गर्भनिरोधक गोलियां अलग-अलग तरह की होती हैं – जैसे कम्बाइंड पिल्स और मिनी पिल्स। आपको उन्हें उस दिन भी लेना होता है जब आपने यौन संबंधन बनाये हों।
जब आप पिल्स लेने की शुरूआत करती हैं…
पिल या गोली एकदम से काम करना शुरू नहीं करती। आपको इन्हें प्रभावी बनाने के लिए कुछ दिन इन्हें लगातार लेना पड़ता है। इसलिये पिल्स की शुरूआत करने के कुछ दिनों में बैकअप गर्भनिरोधकों जैसे कंडोम को प्रयोग करना महत्वपूर्ण होता है। आपको अपने डाॅक्टर से बात करके बैकअप के तरीके की अवधि के बारे में पता लग सकता है। इसी तरह यदि आपने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है या आप स्तनपान करा रही हैं और गर्भनिरोधक गोलियां लेना चाहती हैं तो अपने चिकित्सक से बात करें।
पिल एचआईवी एड्स से सुरक्षा प्रदान नहीं करती
आपको हर बार यौन संबंध बनाते समय कंडोम का प्रयोग करना चाहिये, विषेषरूप से तब जब आप नये यौन साथियों से सम्पर्क बनाती हैं ताकि आप सुरक्षित रह सकें।
कुछ अन्य कारण जिनसे पिल या गोली लेना असफल हो सकता है
अगर आप उनका भंडारण सही तरीके से नहीं करती हैंः गर्भनिरोधक गोलियांें को कमरे के सामान्य तापमान पर रखा जाना चाहिये। उन्हें अपने बाथरूम में न रखें और उन्हें असली पैकिंग में ही रखें ताकि वे सुरक्षित रहें।
अगर आप कुछ और दवाइयां ले रही हैंः हालांकि जब आप गर्भनिरोधक गोलियां लेती हैं तो अधिकांष एंटीबायटिक्स लेना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ दवाइयों से गर्भनिरोधक गोलियां कम प्रभावषाली हो जाती हैं। जब आप किसी रोग की दवा लें तो अपने डाॅक्टर को अवष्य बतायें ताकि वह इसके बारे मंे जांच कर सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *