स्वस्थ जीवन > बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा > ब्लॉग

मैं गुणकारी तुलसी तेरे आँगन की

तुलसी का पौधा तकरीबन हर पारंपरिक भारतीय घर में पाया जाता है| यह अनेक औषधिय  गुणों से समृद्ध है तथा कई रोगों के घरेलू उपचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है | 

मुंह के रोग, सांस की बीमारी, दमा, बुखार, फेफड़ों आदि की  बीमारियों के इलाज में तो इसके फायदे हैं ही पर इसके साथ ही यह हमारे शरीर की  रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है तथा संक्रामक रोगों से भी हमारी रक्षा करती है| आईये जानें, तुलसी के अन्य फायदे : 

तुलसी तेल की एक-दो  बूंदों से पुराने सिरदर्द से छुटकारा

शोध बताते  है कि तुलसी के तेल की एक-दो बूंदे नाक में डालने से पुराने  सिरदर्द से छुटकारा मिलता है 

और सिर संबंधित दूसरे रोग भी दूर होते हैं 

दिमागी ताकत को दोगुना करती है  तुलसी

हर रोज तुलसी के मात्र पांच पत्तों का सेवन पानी के साथ करने से  बुद्धि तेज होती है, दिमागी ताकत बढ़ती है

चेहरे की रंगत निखारती है तुलसी 

तुलसी के तेल को नियमित चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत तो साफ होती ही  है बल्कि चेहरे में अनोखा निखार भी आता है

पूरे मुंह को रखती  है स्वस्थ तथा दाँतों के दर्द में देती है राहत तुलसी 

तुलसी के पत्ते दाँतों तथा मुंह को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं|  नियमित रुप से तुलसी – रस को पानी में हल्दी, सेंधे नमक के साथ मिलाकर कुल्ला करने से मुंह ,दाँत और गले के रोग-विकार दूर होते हैं|  यह भी मानना है कि

काली मिर्च और तुलसी पत्तों की गोली बनाकर दुखते दाँतों के नीचे रखने से दाँतों के  दर्द में तत्कालीन आराम मिलता है | 

गले की दर्द की तकलीफ़ से राहत प्रदान करती है तुलसी 

तुलसी के पत्तों के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करने से गले के रोगों से काफी राहत मिलती है| 

सर्दी-ज़ुकाम ठीक करती है तुलसी

तुलसी के पत्तों का रस तथा अदरक रस की कुछ बूंदों को शहद के साथ मिलाकर बच्चों को देने से  उनका सर्दी-जुकाम, कफ ठीक होता है| 

खांसी और अस्थमा में भी फ़ायदेमंद है तुलसी

तुलसी के पत्तों तथा प्याज़ का रस, सोंठ और शहद में  मिलाकर उसका मिश्रण तैयार करें | इसके सेवन से सूखी खांसी और अस्थमा में  भी काफी राहत मिलती है| 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *