स्वस्थ जीवन > सौंदर्य एवं संबंध > ब्लॉग

सुंदरता के लिए प्राकृतिक घरेलू फेस पैक

Beautiful woman having Fresh Papaya Facial Mask apply

सुंदरता के लिए प्राकृतिक घरेलू फेस पैक

खूबसूरत त्वचा अच्छी सेहत का प्रतिबिम्ब होती है। सभी महिलाओं की यह हार्दिक इच्छा होती है कि उनकी त्वचा चमकदार व प्राकृतिक चमक से दमकती रहे। यह हासिल करने के लिए, अच्छे आहार और 8 घंटे की शांत नींद की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा हम अपनी रसोई की कुछ चुनींदा वस्तुओं को मिलाकर प्रभावशाली फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं। तो, घरेलू फेस पैक बनाने के इस आसान तरीकों को अपना कर अपनी त्वचा की चमक को बढ़ाएं और लोगों की प्रशंसा हासिल करें।

ऐलो वेरा जेल के साथ खीरे का मास्क
खीरे और ऐलो वेरा जेल में त्वचा को जवां रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व व एंटीआॅक्सीडेंट होते हैं। आप चमकती हुई व तरोताज़ा त्वचा के लिए प्रतिदिन या एक दिन छोड़कर इस मास्क का प्रयोग कर सकती हैं।

सामग्री

  • 1/4 खीरा
  • 1 टेबलस्पून (बड़ा चम्मच) ऐलो वेरा जेल

बनाने का तरीका

  • खीरा काटें। इसे ब्लेंड करके पेस्ट बनायें और इसमें ऐलो जेल अच्छी तरह मिला दें
  • अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगायें
  • बाद में इसे ताज़े पानी से धोयें

केले व शहद का फेस पैक
केला और शहद, उम्रदराज़ी के लक्षणों को कम करते हैं और बेजान, सूखी व झुर्रीदार त्वचा को निखारते हैं। इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से सर्वोत्तम परिणाम मिलते हैं।

सामग्री

  • 1/2 केला
  • 1/2 छोटा चम्मच शहद
  • 1 चम्मच योगर्ट (एच्छिक)
  • गुलाब जल

बनाने का तरीका

  • केले को मसलें और इसमें शेष सभी सामग्री डालें
  • चेहरे पर यह मिश्रण लगायें। इसे 15 मिनट तक सूखने दें
  • इसे हल्के गर्म पानी से धोकर साफ करें

पपीते और चंदन पाऊडर का फेस पैक
दमकती हुई त्वचा के लिए पपीता सबसे अच्छा है। चंदन पाऊडर मृत त्वचा को निकालता है, चेहरे की रंगत को चमकदार बनाता है। दोनों को मिलाकर प्रयोग करने पर त्वचा में निखार आता है। यह फेस पैक सप्ताह में 2-3 बार लगायें।

सामग्री

  • 1/4 कटोरी पपीता
  • 1/2 चम्मच चंदन पाऊड
  • 1/2 चम्मच ऐलो वेरा जेल
  • गुलाब जल

बनाने का तरीका

  • पपीते को मसलें। इसे चंदन पाऊडर और ऐलो वेरा जेल में मिलायें
  • अच्छी तरह मिलाकर इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल डालें
  • चेहरे पर लगायें और 20 मिनट के लिए सूखने दें
  • पपीते धोकर साफ करें

गुलाब की पत्तियों व दूध का पैक
गुलाब की पंखुड़ियाँ त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करती हैं, इसमें नया जीवन डालती हैं तथा त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाती हैं। इनमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसकी रंगत निखारता है, दूध स्किन टोनर व एक्सफोलिएंट (मृत त्वचा को निकालने वाला) के रूप में काम करता है। आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच चंदन पाऊडर
  • 2 बड़े चम्मच दूध
  • गुलाब की पंखुड़ियाँ

बनाने का तरीका

  • सभी वस्तुओं को मिलाकर एक समान पेस्ट बनायें
  • चेहरे पर लगायें और 15-20 मिनट के लिये सूखने दें
  • ठंडे पानी से धोकर साफ करें

बेसन फेस पैक
बेसन त्वचा को साफ करता है तथा सभी अशुद्धियाँ निकाल देता है। यह मृत त्वचा की जमी हुई परतों को भी हटाता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक या दो बार करें।

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल या दूध
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें
  • चुटकी भर हल्दी

बनाने की तरीका

  • सभी घटकों को मिलाकर पेस्ट बना लें
  • आप मिल्क क्रीम के स्थान पर गुलाब जल का प्रयोग कर सकती हैं
  • अपने चेहरे पर यह मिश्रण एक समान रूप से लगायें
  • इसे सूखने दें। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धोयें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *