एंटीबायोटिक के खिलाफ रोगाणुओं में प्रतिरोध क्षमता विकसित होना क्यों है महत्वपूर्ण
कई बार, हम सभी ने जीवाणु संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन किया होगा। वे जीवन को बचाते हैं लेकिन इनके अविवेकपूर्ण सेवन से, बैक्टीरिया एंटीबायोटिक दवाओं के अधिकतम प्रभावों का प्रतिरोध करने के लिए अनुकूल हो जाते हैं और कुछ स्ट्रेन जिनका इलाज नहीं होता है अधिक तेजी से प्रजनन करने लगते हैं और अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।
एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता अब एक वैश्विक स्वास्थ्य चिंता का विशय बन रहा है क्योंकि जब बैक्टीरिया एंटीबायोटिक दवाओं का प्रतिरोध करते हैं, तो इसका मतलब है कि उन पर उन दवाओं का कोई असर नहीं हो रहा है क्योंकि बैक्टीरिया ने नुकसान नहीं पहुंचने के लिए खुद को अनुकूलित कर लिया है। वास्तव में, हर बार जब आप एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स ले रहे होते हैं, तो संवेदनशील बैक्टीरिया तो मर जाते हैं लेकिन प्रतिरोधी कीटाणु अभी भी आपके शरीर में गुणित हो रहे होते हैं।
एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता का कारण क्या है?
विकासवाद के दौरान प्रतिरोधकता स्वाभाविक है। लेकिन मनुष्य और जानवरों दोनों में एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग ने इस समस्या में प्रमुख रूप से योगदान दिया है। बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने के आम निवारक तरीकों का उपयोग करने (सफाई और स्वच्छता, प्रतिरक्षा पैदा करना, हाथ धोना, टीके लगवाना, कंडोम का उपयोग करना, आदि) की बजाय, रोगियों और चिकित्सा समुदाय दोनों की एंटीबायोटिक पर निर्भरता बढ़ रही है। यह सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है, हमारे दूध और पोल्ट्री उत्पाद भी एंटीबायोटिक प्रतिरोधी कीटाणुओं के स्ट्रेन को वहन करते हैं जब हम जानवरों और पोल्ट्री में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग करते हैं। उस स्थिति में, पशु अपशिष्ट भी हमारी फसलों को दूषित कर सकते हैं।
बैक्टीरिया प्रतिरोधकता का दूसरा पक्ष क्या है?
बैक्टीरिया में एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोध विकसित होने का स्पष्ट मतलब है कि संक्रमण का इलाज किया जाना अधिक कठिन हो जाएगा। कुछ बीमारियाँ जैसे साल्मोनेला, निमोनिया, तपेदिक, सूजाक आदि जिन्हें अब हम पूरी तरह से इलाज योग्य मानते हैं, आने वाले समय में इनका इलाज संभव नहीं होगा और इससे मृत्यु दर बढ़ जाएगी। तात्कालिक अर्थों में, दुनिया भर में लोग लंबे समय तक बीमारियों का सामना कर रहे हैं, अस्पताल में लंबे समय तक रहना पड़ रहा है और दवा की लागत बढ़ रही है।
एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता के उदाहरणों को रोकने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
बड़े पैमाने पर एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य, कृषि, पशु विज्ञान समुदाय और सरकारों सहित व्यक्तियों और संगठनों से बड़े पैमाने पर भागीदारी की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में हम भी अपना काम कर सकते हैं, जैसे:
- एंटीबायोटिक वायरस पर काम नहीं करते हैं। इसलिए, सर्दी या फ्लू जैसे वायरस के इलाज के लिए एंटीबायोटिक नहीं लेना चाहिए।
- डॉक्टर पर एंटीबायोटिक लिखने के लिए जोर न डालें।
- एंटीबायोटिक का सेवन करने के लिए निर्देशों का पालन करें और बेहतर महसूस होने पर भी निर्धारित कोर्स को पूरा करें।
- एंटीबायोटिक को बाद में सेवन करने के लिए कभी भी संभाल कर नहीं रखें या प्रिस्क्रिप्शन के बगैर कभी भी एंटीबायोटिक न लें।
- स्वस्थ आदतों कों अपनाएं और अपने परिवार और दोस्तों को एंटीबायोटिक के उचित उपयोग के बारे में जागरूक करें।






