आपके सवाल

डॉक्टर साब क्या है। (What is Doctor Saab?)
डॉक्टर साब एक उपयोगी हेल्थ पोर्टल है, जो स्वास्थ्य संबंधी सभी अनिवार्य जानकारी सरल और सहज माध्यम से उपलब्ध करवाता है। रोगों के बारे में, मेडिकल प्रक्रिया की जानकारी, स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में, प्राथमिक चिकित्सा जैसी अन्य जानकारी अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में उपलब्ध हैं।

इस पोर्टल का उपयोग कैसे करें? (How to use this portal?)
बस टॉपिक का चयन करें और क्लिक करें- यह इतना सरल है। सरलता और सहजता इस पोर्टल की प्रमुख विशेषता है। आप मेन्यू के द्वारा या फिर खोज (सर्च) के माध्यम से पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या इस पोर्टल के प्रयोग पर कोई शुल्क है? Is there a charge for using this portal?
पोर्टल पर उपलब्ध सभी जानकारी पूर्णतः निशुल्क हैं, इनके प्रयोग पर न ही अभी और आने वाले समय में कभी कोई शुल्क लागू होगा। हम जानते हैं कि हमारे देश में विश्वसनीय स्वास्थ्य सूचना की उपलब्धि में बहुत अंतर है, हमारा प्रयास बस इतना है कि हम इस अंतर को जितना हो सके कम कर सकें।

क्या इस पोर्टल को मेडिकल परामर्श मान सकते हैं?
डॉक्टर साब वेबसाइट उपचार, नादान, मेडिकल प्रक्रिया, नैदानिक परीक्षण, अस्पताल या डॉक्टरों की पसंद, उत्पादों या सेवाओं पसंद या किसी अन्य प्रकार की चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति, उपचार के विकल्पों के संबंध में आपको डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है। यह वेबसाइट पेशेवर चिकित्सा सलाह के लिए विकल्प नहीं है।

पोर्टल पर मेरा विषय नहीं है I can’t find what I am looking for?
यदि पोर्टल पर फ़िलहाल आपकी रुचि या ज़रूरत का विषय नहीं है तो हम आपसे क्षमा चाहते हैं। हमारी टीम निरंतर नए लेख और जानकारी पर काम कर रही है। और हमें विश्वास है कि हम जल्द ही और विस्तृत विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाएँगे। यदि आप किसी विषय पर हमें सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया हमें info@doctorsaab.online पर ईमेल करें।