डॉक्टर साब पोर्टल का उपयोग कैसे करें?

डॉक्टर साब पोर्टल की प्रमुख विशेषता इसका उपयोगकर्ता के अनुकूल डिज़ाइन किया गया इंटरफेस है। आप आसानी से दिये गये मेनूज़ के माध्यम से अपनी चिकित्सा-स्थिति या रुचि के अनुरूप प्रासंगिक जानकारी ब्राउज़ कर सकते हैं।

यह पोर्टल फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी उपलब्ध कराता है। एक बार जब आप अपनी भाषा का चुनाव कर लेते हैं, आप आठ खोज विकल्पों के मेनू पर पहुँच कर अपने पसंदीदा लेख या सूचना का चुनाव कर सकते हैं।

  1. ट्रेंडिंग – दिलचस्प स्वास्थ्य-विषय जोकि व्यापक रूप से पढ़े जा रहे हैं।
  2. रोग की जानकारी – विभिन्न रोग-स्थितियों , रोग के पहले नाम ए-ज़ेड अनुसार की जानकारी
  3. चिकित्सा-प्रक्रियायें – साधारण एक्स-रे से लेकर सर्जरी तक , विभिन्न उपचारों के बारे में पढ़ें
  4. स्वास्थ्य निर्देशिका– महत्वपूर्ण तथा नज़दीकी स्वास्थ्य-सुविधाओं की आपकी निजी डायरेक्टरी
  5. स्वस्थ जीवन– पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य, जीवन-शैली से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों, संबंधों, सौंदर्य इत्यादि में अंतर्दृष्टि
  6. प्राथमिक चिकित्सा – कभी चोट लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में 101 पर कॉल करने के अलावा क्या करें, की जानकारी
  7. ब्लॉग और लेख– अपने स्वयं के अनुभव, स्वास्थ्य विषयों को साझा करने के लिए सार्वजनिक मंच
  8. वीडियो और अन्य – स्लाइड-शो और राइट-अप के साथ स्वास्थ्य-विषयों पर दिलचस्प स्लाइड-शो और वीडियो, इत्यादि

आप वेबसाइट या ऐप पर कहीं से भी सर्च बार का उपयोग करके अपनी मनचाही स्वास्थ्य जानकारी की खोज कर सकते हैं। अत: अपनी मेडिकल स्थिति, रुचि या सुविधा के लिए लॉग-इन करके या बिना लॉग-इन के आप पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हमें आपसे जुड़ने में प्रसन्नता है !