संतरे के रस से लेकर - ग्रेनोला बार और दही के कई खाद्य पदार्थ पौधों के स्टेरोल्स के साथ फोर्टिफाइड होते हैं, और अगर उचित मात्र में इनका सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को 6% से 15% तक कम करने में मदद कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
सब्जियां
बैंगन और भिंडी में उच्च मात्रा में घुलनशील फाइबर होते हैं और साथ ही में यह एंटीऑक्सिडेंटस में भी उच्च होते हैं। स्टिर फ्राइड करके इन्हें परोसे|
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
सदाबहार फल
नाशपाती और सेब, संतरे और नींबू जैसे खट्टे फल, जामुन इत्यादि सभी फाइबर में उच्च हैं। इन्हें नाश्ते के रूप में चबा डालें या स्वादिष्ट स्मूदी के प्रकार खायें|
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
बीन्स
ब्लैक बीन्स, किडनी बीन्स, दालें- किसी भी नाम से इन्हें संबोधित करें | यह सभी घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकाल देता है। इन्हें डिप्स के साथ परोसे या रोल में बेक करके पकायें|
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
सोया
सोया दूध, और टोफू प्रोटीन से भरपूर होते हैं- इसे दिन में सिर्फ 25 ग्राम खाने से कोलेस्ट्रॉल को 5 से 6% तक कम किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
ओलिव आयल
ओलिव आयल निश्चित रूप से "हानिकारक" कोलेस्ट्रॉल को कम करने का एक बेहतर विकल्प है । अत: सलाद ड्रेसिंग के दौरान इसे आज़माएं और इसे खाना पकाने में भी शामिल करें।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
मछली
सैल्मन, ट्यूना, सार्डिन - सभी ओमेगा -3 फैटी एसिड में समृद्ध हैं। बेक्ड या ग्रील्ड मछली खायें - नाकि तली हुई ।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
साबुत अनाज
जौ, दलिया और भूरे चावलों में बहुत से घुलनशील फाइबर होते हैं जो हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी सिद्ध हुये हैं। साबुत अनाज पास्ता इस्तेमाल करें, या सफेद के बजाय भूरे चावल उपयोग करें।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
मेवे
हम इन्हें अपने सलाद पर सीजनींग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, या नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। कम-नमक का विकल्प चुनें, और एक दिन में लगभग 1.5 औंस का हिस्सा सीमित रखें।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
चाय
काली चाय और ग्रीन टी दोनों ही कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करती हैं, खासकर ग्रीन टी। बिना क्रीम और चीनी की चाय - सोने पर सुहागा!
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
रेड वाइन
रेड वाइन ब्लड क्लोट्स तथा हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटा कर रक्त वाहिकाओं को उनसे संभावित नुकसान को कम कर सकती है। रात के खाने में एक गिलास रेड वाइन ठीक है, अगर हम इसकी मात्रा अति न करें|
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
एवोकाडो
यह हमें ओलिक एसिड प्रदान करते हैं जो हमारे रक्तप्रवाह में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। इसे खाना पकाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
डार्क चॉकलेट
बस आप इसे मॉडरेशन में खाना सुनिश्चित करें। हृदय के स्वस्थ हेतु सुपरिणाम प्राप्त करने के लिए, मीठारहित कोको पाउडर भी खाना पकाने में शामिल किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने को क्या खायें
कोलेस्ट्रॉल पर स्वादिष्ट भोजन के बावजूद नियंत्रण
हानिकारक कोलेस्ट्रॉल- दिल की बीमारी, दिल के दौरे और स्ट्रोक के परिणामस्वरूप धमनियों में प्लाक का निर्माण करते हैं। इन्हें कम करने वाले कई खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट होने के साथ ही हमारे रोजमर्रा के भोजन में शामिल करने में आसान हो सकते हैं।