अनियमित माहवारी – क्या यह सामान्य है?
माहवारी कुछ के लिए पूर्वानुमानित हो सकती है, दूसरों के लिए, यह अनुमान लगाने या प्रतीक्षा करने की कहानी बन सकती है।
हालांकि उपयुक्त मासिक धर्म 28 दिनों तक रहता है; लेकिन यह 21 से 35 दिनों तक भी वल सकता और यह अधिक चिंताजनक नहीं है। माहवारी को तब अनियमित माना जाता है यदि यह लगातार 8 दिनों से अधिक तक होती रहती है या यह बिल्कुल नहीं होती है।
अनियमितता क्यों होती है?
- अत्यधिक व्यायाम – बहुत अधिक शारीरिक तनाव से मासिक धर्म में तकलीफ हो सकती है। खिलाडि़यों, कम वज़न वाली महिलाओं को अनियमित माहवारी का अनुभव दूसरों की तुलना में अधिक हो सकता है।
- तनाव – अनियमित माहवारी के सबसे सामान्य कारकों में से एक जो तनाव और चिंता होता है। तनाव हार्मोनल असंतुलन को कम ज्यादा करता है जो मासिक धर्म के चक्र को प्रभावित करता है।
- अंडाशय में गांठें – यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अंडाशय में रसौलियां या गांठें बनती हैं जिससे नियमति रूप से अंडा बनने की प्रक्रिया में बाधा आती है। पॉलीसिस्टिक ओवरीज़ सिंड्रोम (पीओएस) का निदान अल्ट्रासाउंड द्वारा किया जा सकता है। शुरुआती दिनों में जांच आवश्यक है क्योंकि पीओएस से बच्चे के जन्म में जटिलताएं हो सकती हैं और मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
- गर्भनिरोधक गोलियाँ – आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों के अत्यधिक प्रयोग से अनियमित माहवारी हो सकती है। अधिक स्टेरॉयड वाली आई-पिल्स लेने की बजाय वैकल्पिक गर्भ निरोधक उपाय अपनाना अधिक बेहतर विकल्प होता है।
- थायरायड की समस्या – थायरायड का कम/अधिक होना अनियमित माहवारी का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
- उम्र – अनियमित माहवारी के प्रमुख कारणों में से एक कारण उम्र भी है। युवा वयस्कों व रजोनिवृति में प्रवेश करने वाली महिलाओं को अन्य की तुलना में अनियमित मासिक धर्म की समस्याएँ अधिक होती हैं।
अनियमित माहवारी स्वास्थ्य की अन्य जटिलताओं का संकेत हैं
हारमोन्स का गंभीर असंतुलन माहवारी के दौरान अंडे बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इस विसंगति से अनियमित माहवारी हो सकती है या अत्यधिक रक्तस्त्राव हो सकता है जो हर महीने बदल सकता है।
अनियमित माहवारी कब ठीक मानी जाती है?
अनियमित माहवारी किशोरावस्था में सामान्य मानी जाती है जब मासिक धर्म की शुरूआत होती है या रजोनिवृति के समय भी इसे उपयुक्त माना जाता है।
अनियमित माहवारी का समाधान कैसे करें?
यदि आप अनियमित माहवारी का सामना कर रही हैं तो इससे जुड़ी स्वास्थ्य जटिलताओं की जांच करें। हालांकि हो सकता है यह समस्या गंभीर न हो (जैसे माहवारी की शुरूआत में), लेकिन यदि अन्य समस्याएँ जैसे खराशें, स्तनों में संवेदनशीलता, लाली या सूजन या लगातार दर्द है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
सुनिश्चित करें कि माहवारी के दौरान आयरन से भरपूर आहार लें। शरीर में से रक्त निकलने की कमी को पूरा करने के लिए अच्छा पोषण, विटामिन व आयरन लेना अनिवार्य है। माहवारी के दौरान, अत्यधिक व्यायाम व शारीरिक श्रम से बचें। शरीर को खून की कमी और माहवारी के तनाव से उबरने के लिए समय दें।
सावधानी बरतने का मतलब यह नहीं है कि आराम करें और उपयुक्त आहार खायें। साल में एक बार चिकित्सा जांच से पीओएस (POS) व अन्य जटिलताओं को शुरूआती स्तर पर पहचाना जा सकता है। खुद के लिए थोड़ी अधिक देखभाल से लम्बे समय में फायदा हो सकता है। इसलिए स्वयं का ध्यान रखें।






