स्वस्थ जीवन > स्वस्थ एवं तंदुरुस्ती > ब्लॉग

अपनी बेटी को उसकी पहली माहवारी (मासिक धर्म) के लिए तैयार करें

अपनी बेटी को उसकी पहली माहवारी (मासिक धर्म) के लिए तैयार करें

अपनी बेटी को उसकी पहली माहवारी (मासिक धर्म) के लिए तैयार करें

कई महिलाओं को शायद अपनी पहली माहवारी के समय और स्थान बारे में याद होगा। अब माँ बन कर हम लोग अपनी बेटियों के लिए इसे बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकती हैं। यदि आपकी बेटी अपनी पहली माहवारी की उम्र के आसपास है, तो आप उसे बिना किसी शर्मिंदगी के उसे इसके लिये तैयार कर सकती हैं।
उसके सवालों के जवाब दीजिये
वो शायद इस बात पर हैरान होगी कि उसकी माहवारी में उसे कैसा महसूस होगा, ये कितने दिनों तक होगी और हर महीने वो अपना ख्याल कैसे रख पायेगी। हाँ, ये ऐसे विषय हैं जिनके बारे में किषेरियां आपस में ही चर्चा करती हैं। संभवतः आप मूल बातों से शुरूआत कर सकती हैं। उसे बताइये कि उसके पहली कुछ माहवारियां हलकी होंगी और शुरूआत में ये ज़्यादा नियमित भी नहीं होंगी। खून का रंग लाल, भूरा या यहां तक कि काला भी हो सकता है और उसे हर 54-6 घंटे में सैनिटरी पैड बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है।
उसे एक माहवारी (पीरियड) किट बना कर दें
एक छोटी सी किट बनायें और इसमें कुछ सैनिटरी पैड और अंडरवियर का एक साफ और स्वच्छ जोड़ा भी रखें। अपनी बेटी को बतायें कि वह इसे हमेषा अपने पास रखे।
लड़कियों को सिखायें कि वे एक दूसरे की कमर पर ध्यान देती रहें
निष्चित रूप से आपको उसे यह बताना चाहिये कि यदि उसकी सहेली का रक्तस्त्राव हो रहा है और दिख रहा है तो वह उसे अवष्य बताये और उसकी दोस्त भी यही व्यवहार उसके साथ करे।
उसे बैकअप लेने के लिए प्रषिक्षित करें
माहवारी के दौरान कई तरह की घटनायें होती रही हैं, इसलिये यदि आपकी बेटी घर से बाहर है तो उसे किसी विष्वस्त व्यस्क की सहायता लेने को कहें। यह उसकी षिक्षिका या किसी सहेली की माँ हो तो बेहतर है।
माहवारी की समस्याओं को जटिल न बनायें
शुरूआत में, फुलाव(ब्लोटिंग), प्रीमेंस्चुरल सिंड्रोम(पीएमएस) और बाद में मुंहासों आदि के बारे में थोड़ी जानकारी रखें। इन लक्षणों में से कुछ कई बार लड़कियों में माहवारी के दो साल तक भी दिखाई नहीं देते हैं। उसे आराम से यह विष्वस दिलायें कि कुछ लड़कियों को महावारी से पहले या इसके दौरान ऐंठन, कमरदर्द या स्तनों में दर्द की समस्या आमतौर पर होती रहती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *