स्वस्थ जीवन > स्वस्थ एवं तंदुरुस्ती > ब्लॉग

इस तरह करें अपनी आँखों की देख-रेख

इस तरह करें अपनी आँखों की देख रेख

आँखें न सिर्फ हमारे शरीर का सबसे महत्व‍पूर्ण हिस्‍सा हैं बल्कि यह खूबसूरत दुनियाँ देखने का माध्यम भी है|  ल्‍युटेन आदि जैसे तत्वों की आँखों के स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आँखों की उचित देखभाल करना, इनके स्वास्थ्य के लिये ज़रूरी है – जिसमें  आँखों की नमी को बनाये रखना , उचित आहार द्वारा उन्हें पोषण प्रदान करना और नियमित व्यायाम आदि करना शामिल है । हरी सब्जियों और फलों में ल्युटेन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वैसे आंखों के स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों के साथ ही दुग्ध तथा पोल्ट्री उत्पादों का  भी पर्याप्त‍ मात्रा में सेवन करना चाहिये|  

आप नीचे दिये गये कुछ तरीकों को अपना कर , अपनी आँखों को स्वस्थ बनायें रख सकते हैं : 

  • दिन में दो-तीन बार आंखों को साफ पानी से ज़रूर धोएं 
  • आंखों में नमी का पर्याप्त स्तर बनाए रखने के लिए खूब पानी और ताज़े फलों के रस का सेवन करें
  • अधिक  देर रात तक कृत्रिम रोशनी में काम न करें इससे आँखों पर दबाव पड़ सकता है 
  • कंप्‍यूटर पर काम करते वक़्त स्क्रीन की आँखों  से पर्याप्त दूरी बनाये रखें – तकरीबन 20 से 30 इंच तक की दूरी पर्याप्त कही जा सकती है । टीवी देखते समय स्‍क्रीन से लगभग  3.5 मीटर दूर रहें| 
  • ग्रीन टी पीने की आदत डालें क्योंकि  इसमें केटिचिन्‍स नाम के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिये आदर्श हैं |
  • आंखों को तेज़ रगडें  नहीं – और इनकी तौलिये से भी खरोंच कर सफाई न करें | 
  • आंखों में जहाँ तक हो सके काजल, सुरमा, लाइनर आदि नहीं लगाना चाहिए। चूँकि इनमें कार्बन कणों के सम्मिश्रण होते हैं, जो आगे जा कर कॉर्निया  और हमारे कंजक्‍टाइवा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये छह से आठ घंटे की पर्याप्त तथा आरामदायक नींद अवश्य पूरी करें जिससे कि आपकी आँखें प्राकृतिक रूप से तरोताजा रहें | 

और यदि :  

  • आपको आंखों में निरंतर खुजली हो रही हो 
  • आँखें लाल रहें और  उनसे पानी बहता हो 
  • आंखों / सिर में भारीपन महसूस हो तथा धुंधलापन दिखाई  दे
  • थकावट का आभास हो 
  • सिर दर्द 
  • रंग आदि पहचानने में परेशानी लगे 

-इन लक्षणों को कदापि नज़रअंदाज़ न करें तथा  तुरंत आँखों के डॉक्टर के पास जाएं और अपनी आंखों का उपयुक्त इलाज करवाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *