स्वस्थ जीवन > स्वस्थ एवं तंदुरुस्ती > ब्लॉग

बुज़र्गों में कुल्हे की हड्डी का फ्रैक्चर -चिंता का विषय और उपचार

अनजाने में गिरने या चोट लगने के कारण बुज़ुर्गो में कुल्हे का  फ्रैक्चर अपने में एक बड़ा जोखिम तथा समस्या है। परिवार वालों में यह उनकी सुरक्षा के प्रति  चिंता का मुख्य विषय भी हो सकता है | 

आमतौर पर  बुजुर्गों में कुल्हे के फ्रैक्चर के कारणों में निम्न मुख्य हैं : 

  1. आयु के कारण पनपे चाल और असंतुलन विकार 
  2. दृष्टि-विकार 
  3. किन्हीं दवाओं के दुष्प्रभाव 
  4. फिसलन वाले फर्श
  5. अप्रभावी क्रच या चलने-फिरने में सहायक यन्त्र
  6. ऑस्टियोपोरोसिस 

बुढ़ापे में इस  फ्रैक्चर की जटिलताओं का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह संभावित मृत्यु का कारण बनता है और अधिकांशत: इसके कारण-वश रोगी के चलने-फिरने की क्षमता और दिनचर्या सामर्थ्य में काफी कमी आ जाती है | हालांकि उपलब्ध व्यायाम-कार्यक्रमों,  संभावित खतरों के प्रभावी निरीक्षण और नियंत्रण तथा ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों को कमज़ोर करने वाले रोग के इलाज द्वारा अब प्रभावी स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध है, फिर भी सचेत और सतर्क रहना तथा इस फ्रैक्चर की रोकथाम हेतु यत्नशील रहना ही बेहतर है | 

भारतीय डॉक्टरों ने हाल ही में बुजुर्गों में कुल्हे के  फ्रैक्चर को इसकी गंभीरता को देखते हुये इसे संभावित ‘हिप अटैक’ का नाम दिया है। चूँकि एक बार कूल्हा टूटने पर उसके दोबारा टूटने का खतरा तीन गुना अधिक तथा दोबारा टूटने पर तीसरी बार टूटने का खतरा पांच से छ: गुना अधिक होता है- अमेरिका में जहाँ कुल्हे के फ्रैक्चर से पीड़ित 25 % मरीज़ों  की एक साल के अंदर मृत्यु हो जाती है, भारत में तो 10 में से 1 मरीज की मौत तो महज एक महीने के अंदर ही हो जाती है।

बुजुर्गों के पैर फिसल कर गिरने व कूल्हा फ्रैक्चर की सबसे अधिक घटनाएँ अक्सर बाथरूम में होती हैं। जबकि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद, 50 की उम्र तक ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावनाएं 80% बढ़ जाती है| 

सावधानी  बरतना और जागरूक रहना आवश्यक है : 

  • घर के  कालीन-दरियों को ढीला न छोडें –  पैर फंसकर गिरने का डर रहता है|  
  • दवाइयों को  डॉक्टरी निगरानी में लें | कई दवाओं के एक साथ लेने से – गिरने की समस्या हो सकती है|
  • बाथरूम, बेडरूम  में उचित लाइट जलाकर छोड़े | नाइट बल्ब का प्रयोग करें| 
  •  नए अथवा फिसलने वाले जूते पहनकर बाथरूम में न जायें| 
  • अपने डॉक्टर से विमर्श कर विटामिन-डी का सेवन करें |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *