स्वस्थ जीवन > खानपान एवं व्यायाम > ब्लॉग

हेव यू गोन ऑर्गेनिक

हेल्थ यानि गुड डाइट में विश्वास करने वाले लोग तेज़ी से ऑर्गैनिक प्रोडक्ट्स अपना रहे हैं। यह केमिकल -फ्री होते हैं – खेती के दौरान- स्ट्रिक्टली नो केमिकल्स  टाइप | रंग, आकार में तो यह आम ही नजर आते हैं लेकिन आम फूड आइटम्स और ऑर्गैनिक के बीच अंतर  करना मुश्किल है | 

कैसे पहचानूँ 

  • ऑर्गैनिक फूड प्रोडक्ट्स  पर सर्टिफाइड स्टिकर्स लगे होते हैं |
  • ऑर्गैनिक मसालों की गंध आम मसालों की तुलना में तर्रार  है।
  •  ऑर्गैनिक सब्ज़ियाँ जल्दी पकती हैं। 
  • स्वाद नॉर्मल से थोड़ा अलग है।

खासियतें

आम फूड प्रोडक्ट्स में पेस्टिसाइड्स इस्तेमाल  किए जाते हैं, जिनसे कई बीमारियों का खतरा दोगुना हो  जाता है। 

ऑर्गैनिक फूड्स 10-50% अधिक पौष्टिक है |  हार्ट अटैक, माइग्रेन, हाइपरटेंशन , डायबिटीज़,  कैंसर से बचाते हैं तथा ऐंटि-ऑक्सिडेंट्स में भी रिच हैं| 

इन्हें प्रोसेस करते समय सैचुरेटेड फेट का इस्तेमाल नहीं होता – ये शरीर में चर्बी नहीं बढ़ने देते| इनकी शेल्फ लाइफ भी लम्बी है, स्किन पर भी लाजवाब असर है | साथ ही एंटी बायोटिक रेजिस्टेंस  नुकसानों से भी हमें बचाते हैं। 

 *फायदा जारी रखने को ऑर्गैनिक फूडस को सही तरीके से पकाना ज़रूरी है – इन्हें ज्यादा तल, भुन कर जंक में तब्दील न कर दें और इनके सेवन के साथ, अपने डाइट से अन्य जंक फूड्स हटाये| 

ऑर्गेनिक एनिमल प्रोडक्ट्स

 उन जानवरों के मीट या अन्य प्रोडक्ट्स जिन्हें ऑर्गेनिक खिला-पिला के पाला गया है। 

कहाँ मिलेगा 

ऑर्गेनिक शहर के बड़े रिटेल स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध हैं – कस्टमर केयर से इनका सेक्शन पूछें| 

महंगा क्यों है ?

  • खेती कम, मांग ज्यादा
  • महंगे सर्टिफिकेशन
  • किसानों को नो सब्सिडी 

लेकिन हॉस्पिटल के लाखों के बिल के मुकाबले इस पर महीने में औसत 1,000-1,200 ज्यादा खर्च साउंड्स ओके  | वैसे प्याज़, भुट्टे, पाइन एप्पल, मटर, शकरकंद, कोकोनट को अनऑर्गेनिक ही खायें| 

ऑर्गेनिक  कैसे बनूँ 

  • पूरी ग्रॉसरी लिस्ट को न बदलें- बदलाव धीरे-धीरे शुरू करें। 
  • ब्राउन या अन्पोलिशड चावल चुनें
  • फिर वाइट शुगर के बजाय गुड़, शक्कर या खांड का इस्तेमाल शुरू करें। 
  • पालक, मेथी, चौलाई, पुदीना, धनिया आदि ऑर्गेनिक सब्जियों की शुरूआत  करें।
  • लत पड़ने पर लाइफस्टाइल को ही ऑर्गेनिक कर दें – लोशन, शैम्पू , साबुन , टूथपेस्ट | 

इट इज़ अप टू यू !

और ….

नॉर्मल फूड ही खा रहे हो तो भी दालों को बहते पानी में अच्छी तरह धोएं,आधे घंटे भिगोकर रखो | 

सीजनल फल – सब्जियों लोकल किसान मंडी से खरीदे | 

वैसे घर में ऑर्गैनिक गार्डन भी बना सकते हैं !

यू हेव गोन ऑर्गेनिक, आलरेडी !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *