स्वस्थ जीवन > खानपान एवं व्यायाम > ब्लॉग

व्यायाम ..व्यायाम …करिये थोड़ा विश्राम भी

ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम करना नुक़सानदेह हो सकता है यानि कि फिट रखने के बजाय यह आपको बीमार कर सकता है | यह जान कर हैरत तो होती है न ,  जानिए कैसे। 

मानसिक संतुलन , सोचने समझने की क्षमता क्षीण 

यहाँ उन महिलाओं की बात हो रही है जिन पर स्लिम ट्रिम फिगर को लेकर  जिम का भूत सवार रहता है और वे दिन-रात व्यायाम में लगी रहती है | शोध के अनुसार ज़रुरत से अधिक व्यायाम  महिलाओं के लिए पुरुषों की तुलना में अधिक नुक़सानदेह है। इस प्रकार उनका मानसिक स्वास्थ्य डगमगा सकता है तथा  सोचने, समझने की क्षमता पर भी गलत असर पड़ता है | 

दोगुनी हो जाती हैं ऑस्टियोऑर्थराइटिस की संभावना

जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने पर आप जाने अनजाने ही सही , अपने घुटनों को चोट पहुंचा रहे हैं। सिर्फ यही यही नहीं बल्कि ऐसा करने से  ऑस्टियोऑर्थराइटिस की संभावना भी दोगुनी हो जाती है। डॉक्टरों के अनुसार ज़रूरत से ज़्यादा शारीरिक सक्रिय लोगों के घुटनों में ओर्थो समस्यायों का अधिक खतरा रहता है| 

पनप सकता है एनेरोक्सिया या बिंज इटिंग डिसऑर्डर

व्यायाम विषय को लेकर हर आयु वर्ग तथा लिंग के अपने दृष्टिकोण हो सकते हैं | लेकिन अधिकतर व्यायाम की अति करने से युवाओं और महिला वर्ग में खाने से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते है – जोकि अन्य मानसिक विकारों की संभावनाओं का कारण बनते हैं | 

नींद और हृदय विकारों का कारण- ज़रुरत से अधिक व्यायाम 

ज्यादा व्यायाम करने वाले लोग बहुत अधिक सुस्ती, दर्द और  थकान का अनुभव करते हैं जिसके चलते नींद की गड़बड़ी हो सकती है तथा बहुत अधिक व्यायाम हृदय स्वास्थ्य हेतु भी हानिकारक है| यह ब्लड प्रेशर की समस्याओं को भी जन्म देता है | 

मासिक धर्म की समस्यायों में वृद्धि 

अधिक  व्यायाम  से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन हॉरमोन दर में वृद्धि होने लगती है जिससे कि रजोनिवृति चक्र में परिवर्तन हो जाता है- मेनोपॉज प्रभावित हो सकता है | 

मांसपेशियों और कमर में दर्द का कारण

अक्सर व्यायाम से  मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द पैदा हो सकता  है। यदि आप कभी भी व्यायाम के दौरान या पश्चात् किसी दर्द या खिंचाव का अनुभव करें तो ध्यान दें – विश्राम करें और डॉक्टर तथा जिम इंस्ट्रक्टर से सलाह लें | 

व्यायाम के दौरान भारी वजन उठाने का अक्सर कमर- कूल्हों के जोड़ों  पर असर पड़ता है, खून का प्रवाह भी गड़बड़ा सकता है, अत: सावधान रहें | 

शरीर की  रोगों से लड़ने की क्षमता घटना

कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण आप जल्द ही किसी भी इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। अत : अपने शरीर की भी सुनें | हर अति का अंत बुरा है – खुद को तंदरूस्त रखने के चक्कर में, व्यायाम की अति न करें|

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *