स्वस्थ जीवन > खानपान एवं व्यायाम > ब्लॉग

मुझे तो यह लड्डू खाना है और वज़न भी घटाना है

हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में तो काफी संयम और ढर्रे की ज़िंदगी जी लेते हैं | पर तीज त्योहारों के मौसम में तो कंट्रोल नहीं होता| मिठाईयां, बाहर अन्दर के खाने के न्यौते – घी में सन्न खाना – कुछ भी करों मुझे-तुम्हें तो खाना है | 

स्वस्थ वज़न भी बनाये रखना है – जानते हो कैसे ? 

कुछ दिन  पहले से ही आहार और व्यायाम सुनिर्धारित करें 

जिस तरह आप त्योहारों की तैयारी जोर शोर से करते हैं | फूल लाते हैं – कार्ड भेजते है – मिठाईयां लाते है | उसी प्रकार आप अपने मेटाबोलिज्म के अनुसार थोडा – अपनी खुराक और व्यायाम को भी निर्धारित करें | और उस पर डटे रहें – स्वस्थ खायें  और शारीरिक व्यायाम करें ताकि जश्न के दिनों में , आप निश्चिंत खा पी कर मौज कर सके| वजन भी कंट्रोल में रहे | 

खाने को लेकर थोड़े सेलेक्टिव हो जाएँ

ज़रूरी तो नहीं कि त्योहारों के दौरान ऑफ़िस से मिली सारी चॉकलेट और मिठाईयाँ आप अकेले ही निबटायेंगे, उसे आप अन्य घर आने वाले मेहमानों से भी तो बाँट सकते हैं | पार्टी में प्लेट भर भर कर न खायें – हर चीज़ कम मात्रा में भी तो चखी जा सकती है | मिठाईयाँ भी थोड़ी कम मात्रा में खाएं | 

खाने को देख कर एक दम उत्साहित न हो जायें| विचार लें कि कौन सा व्यंजन सबसे स्वस्थ है – यानि कि कम मसालों में बना हो- हरी सब्जियों का सम्मिश्रण हो – चटनी, आचार भी कट कर सकते हैं | 

पानी तो पीते ही रहिये 

सिर्फ मीठा- स्वादिष्ट भोजन ही न खायें – पानी भी भरपूर मात्रा में पिए। दिन के आठ गिलास तो हर हालत में ज़रूरी है ही | असल में यह जान लें कि पानी के छोटे- छोटे घूँट चिकने और हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करते हैं , कब्ज या अपच की शिकायत को भी दूर करते हैं | 

सब कुछ थोड़ी थोड़ी मात्रा में खायें 

कभी भी एक ही बार में खाना न खा लें | थोडा रुक कर , छोटे निवाले , मात्रा पर कंट्रोल – यह आपके स्वस्थ वज़न के लिये मूल मंत्र हैं – भूले नहीं !

मिठाइयां- घर पर बना ले तो बहुत बेहतर

 इसके लिये थोड़ी पाक कला और थोड़े समय की तो जरूरत है पर यह आपको पूरी तरह से आपके स्वाद के अनुसार आपको स्वस्थ चुनाव करने की स्वतंत्रता देता है – यानि कम मावा , घी या टोटली शुगर फ्री | 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *