पुरुषों का स्वास्थ्य ही उनकी असली सम्पत्ति है
एक बहुत पुरानी कहावत है- स्वास्थ्य ही धन है!
यह पूरी तरह सत्य है क्योंकि कोई अस्वस्थ व्यक्ति सम्पूर्ण जीवन नहीं जी सकता। आधुनिक युग का जीवन चुनौतियों से भरा हुआ है जो हमें सुविधायें तो प्रदान करता है, लेकिन साथ ही साथ हमारी जीवनशैली को भी प्रभावित करता है। यह पुरुषों के लिए विशेषरूप से सत्य है, क्योंकि उनमें से अधिकांश अपने घरों से बाहर रह कर व्यस्त कार्यशैली का अनुसरण करते हैं, इसलिए उन्हें अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की अतिरिक्त जरूरत है।
हम पुरुषों को निम्नलिखित युक्तियों पर ध्यान देने का आग्रह करते हैं ताकि वे स्वस्थ जीवन बिता सकें
प्राकृतिक आहार लेने का प्रयास करें
पैकेज्ड भोजन से बचें क्योंकि इसमें नमक, चीनी, अस्वस्थ वसाओं, कृत्रिम, एडिटिव्ज़ व कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अपने भोजन में प्राकृतिक आहरों जैसे ताज़ी सब्जियाँ व फल, साबुत अनाज, फाइबर से भरपूर आहारों, चर्बी रहित मांस व पोल्ट्री, मछली आदि को शामिल करें।
अपनी प्लेट पर ध्यान दें
30 वर्ष की उम्र के बाद अपने शरीर को उचित आहार में रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि 30 की उम्र के बाद, शरीर द्वारा प्रतिदिन उपयोग की जाने वाली कैलोरी की मात्रा कम होती जाती है। इसके परिणामस्वरूप, आपकी जीवनशैली आरामपरस्त होने के कारण, आपकी कमर का दायरा बढ़ सकता है। हर भोजन में खाने की मात्रा थोड़ी-थोड़ी कम करें और हर 2 घंटे बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन लेते रहें।
व्यायाम करना न भूलें
अपनी दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट व्यायाम के लिये अवश्य निकालें। आप पैदल चलने, जाॅगिंग करने, तैराकी या टेनिस खेलने जैसे ऐरोबिक व्यायाम कर सकते हैं। हर सप्ताह मांसपेशियों को मज़बूत करने के 2 सत्रों से भी आपकी सेहत बेहतर हो सकती है।
यदि आवश्यक है तो वज़न बढ़ायें
प्रोटीन और कैलोरी से भरपूर भोजन आपको सुगठित शरीर बनाने में मदद कर सकते हैं। प्रोटीन की अधिक मात्रा प्राप्त करने के लिए आपके अपने आहार में मांस, चिकन, मछली व अंडे आदि शामिल करने होंगे और दूध, ओट्स, केले, पीनट बटर और बड़े प्रोटीन से भरपूर वज़न बढ़ाने वाले शेक्स का प्रयोग करना होगा। पास्ता, मेवों आदि से आप काफी मात्रा में कैलोरी प्राप्त कर सकते हैं।
अपने शरीर की आकृति पर ध्यान दें
यदि आपको लगता है कि किसी सर्जिकल प्रक्रिया से आपका शरीर बेहतर दिखाई दे सकता है तो आप लिपसक्शन, नाक की सर्जरी, भौहों की सर्जरी, फेस लिफ्ट व मेल ब्रैस्ट रिडक्शन जैसे आॅपरेशन करा सकते हैं।
टेस्टोस्टेराॅन की जांच करायें
30 वर्ष की उम्र के बाद, आपके टेस्टोस्टेराॅन स्तरों में भी कमी आती है। इसके परिणामस्वरूप आपके अंदर यौन इच्छा की कमी, अवसाद, अनिंद्रा, रात्रि स्तम्भन में कमी व ताकत में कमी हो सकती है। टेस्टोस्टेराॅन की कमी से दिल की बीमारी के बढ़ते जोखिम, प्रोस्टेट कैंसर और यहाँ तक कि समय से पहले मृत्यु के साथ भी जोड़ा जाता है। इस पर नज़र रखें!
प्रोस्टेट पर नज़र रखें
यदि आपको मूत्र विसर्जन के समय दर्द होता है, पेशाब करने में मुश्किल आती है या मूत्र में खून आता है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है। प्रोस्टेट की जांच या खून का परीक्षण करायें और पता लगायें कि यह प्रोस्टेट कैंसर है या कोई अन्य समस्या है।
स्तम्भन दोष
पुराने रोगों, चोटों, मानसिक समस्याओं, कुछ दवाइयों या औषधियों के कारण स्तम्भन दोष हो सकता है। इस समस्या को रोकने के लिये, स्वस्थ आहार खायें। प्रतिदिन व्यायाम करें, धूम्रपान व शराब से परहेज करें और पुराने रोगों का उपचार करायें। खुश रहने और वज़न नियंत्रित रखने से भी इस समस्या में मदद मिलती है।
यौन जीवन बढ़ायें
शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये, सक्रिय यौन जीवन आवश्यक है और यह आपके सम्बंध को और मजबूत बनाता है। सीधे संभोग करने की बजाय यौन क्रियाओं से शुरूआत करें, विभिन्न यौन आसनों का प्रयोग करें और अपने साथी को यौन क्रीड़ा में आगे रखें जिससे आपका यौन जीवन सुखमय हो सकता है।
खर्राटों पर लगाम लगायें
यदि आप खर्राटे मारते हैं, तो कमर के बल सोने की बजाय करवट लेकर सोयें क्योंकि कमर के बल सोने से जीभ का आधार, गले की पिछली दीवार से टकराता है और सोने के दौरान खर्राटों की आवाज़ आती है। आपको वज़न भी कम करना चाहिए, धूम्रपान व शराब का सेवन बंद करना चाहिए और अपने नाक को रूकावट रहित रखना चाहिए।
इन सभी युक्तियों को अपनायें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनायें!






