क्या आपको सेल्फी लेना अच्छा लगता है?
आह!!! सेल्फाइटिस की अब मानसिक विकार के रूप में पुष्टि हो चुकी है। इसके अनुसार, अपने स्मार्टफोन पर बहुत अधिक सेल्फी लेना एक जुनून बन जाता है।
बार्डरलाइन सेल्फाइटिस – इसमें लोग 2-3 बार सेल्फी लेते हैं लेकिन इसे पोस्ट नहीं करते।
एक्यूट सेल्फाइटिस – इससे पीड़ित लोग दिन में 03 या अधिक बार सेल्फी लेते हैं और उन सभी को पोस्ट कर देते हैं।
क्राॅनिक सेल्फाइटिस – इसमें हर समय सेल्फी लेने और उसे पोस्ट करने की तीव्र इच्छा होती है।
अध्ययनों से सेल्फी की लत से गंसित लोगों के निम्नलिखित व्यवहार का पता लगता हैः
- वे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं
- वे अपने ग्रुप में अपने को अलग दिखाना चाहते हैं
- सेल्फी से उनका मूड बेहतर बन जाता है
- इससे उनके आत्मविष्वास में वृद्धि होती है
अनुसंधानकंर्ताओं द्वारा पूछे गए निम्नलिखित प्रष्नों से आपकी सेल्फाइटिस के स्तर का निर्धारण होता हैः
- मुझे मेरे द्वारा क्लिक की गई सेल्फी को सेाषल मीडिया पर डालने और लाइक/शेयर किए जाने पर अपने साथियों के बीच अधिक स्वीकार्यता मिलती है।
- कमैं अपनी सेल्फी के माध्यम से सामाजिक दायरे में खुद को अधिक प्रभावी तरीके से व्यक्त कर पाता/पाती हूँ।
- विभिन्न सेल्फी मुद्राओं में फोटो लेने से मेरे सामाजिक स्तर में वृद्धि होती है।
- मुझे अपनी सेल्फी पोस्ट कर के अधिक लोकप्रियता मिलती है।
- सेल्फी क्लिक रकने से मेरे मूड में सुधार होता है। इससे मुझे खुषी मिलती है।
- सेल्फी के माध्यम से मैं अपने बारे में अधिक सकारात्मक हो जाता/जाती हूँ।
- अपनी सेल्फी के माध्यम से मैं अपने दोस्तें के साथ अधिक जुड़ा हुआ महसूस करता/करती हूँ।
- सेल्फी मेरी यादागरों, आंनददायक क्षणों और खास मौकों को प्रदर्षित करती हैें।
- सोषल मीडिया पर मेरी सेल्फी‘ज़ को जितने अधिक ‘लाइक्स’ मिलते हैं, मैं उतने ही अधिक सेल्फी पोस्ट करता/करती हूँ।
- सेल्फी के माध्यम से, मैं अपने दोस्तों की स्वीकृति पाना चाहता/चाहती हूँ।
- सेल्फी लेने में मेरा मूड तुरंत बेहतर हो जाता है।
- मैं सेल्फी लेने के बाद उन्हें अकेले में देखता/देखती हूँ ताकि मैं अच्छा महसूस कर सकूं।
- यदि मैं सेल्फी नहीं लेता/लेती हूँ तो मुझे लगता हैं मैं अपने ग्रुप में अलग-थलग हो गया/गई हूँ।
- सेल्फी‘ज़ मेरे भविष्य में रहने जाने वाली यादों की उपलब्धियां हैं।
- मैं अपनी सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए फिल्टर्स का इस्तेमाल करता/करती हूँ।
- सेल्फी क्लिक करने से मैं अपने माहौल में अच्छी तरह शामिल हो जाता/जाती हूँ।
- अपनी सेल्फी शेयर करने से मैं अपने दोस्तों और सहकर्मियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करता/करती हूँ।
- जब मैं आॅनलाइन अपनी सेल्फी पोस्ट करता/करती हूँ तो लोग मुझ पर काफी ध्यान देते हैं।
- सेल्फी से मुझे तनाव करने में मदद मिलती है।
- मुझे हर क्लिक की गई सेल्फी से खुषी और विष्वास मिलता है।
- और अंत में, मेरे पास एक सेल्फी स्टिक है।
आप अपने प्रत्युत्तर 1 व 5 के बीच दे सकते हैं।
1़ त्र पूरी तरह असहमत जबकि 5 त्र पूरी तरह सहमत।
आप के अंक जितने अधिक होंगे आप उतने ही अधिक सेल्फी की लत से पीड़ित होने की संभावना है।
आषा की जाती है कि इस स्थिति को समझने ओर इसके उपचार के निर्धारण के लिए और
भविष्य में और अधिक अनुसंधान किए जाएंगे। तब तक, आनंद लें और सुरक्षित रहें, और …
- अन्य लोगोें को अपने जोखिम में शामिल करने से बचें।
- वास्तविकता का दामन न छोड़ें।
- वाहन चलाने के दौरान, स्टंट न करें।
- जानवर आपकी सेल्फी की भावना को नहीं समझते, वे पालतू नहीं हैं।
- पहाड़ी की चोटी या छत पर सेल्फी से परहेज करें। सामान्य रहें।
- किसी के लिए परेषानी न बनें।






