यदि बच्चे को लगातार खांसी हो रही हो, सांस तेजी से चल रही हो- और वो दमें का मरीज़ हो | ऐसे में तुरंत आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें और बच्चे को स्टेबल करने के लिए नीचे दिए गए प्राथमिक उपचार के सुझावों का पालन करें:
प्राथमिक चिकित्सा
यह पता करें कि क्या वे पहले से किसी डॉक्टर की देखरेख में दमें की दवा ले रहा है
यदि हाँ, तो उस निर्देशित दवा या इलाज का पालन करें
इमरजेंसी विभाग में ले जाते समय, डॉक्टर की निर्देश स्लिप साथ ले कर जाएँ
चिकित्सा सहायता लें, यदि:
बच्चे को सांस लेने मे तकलीफ़ हो
खाँसने की आवाज़ आ रही हो
बात करने, खाने या खेलने में परेशानी हो
उल्टियां होने लगें
होंठ या उंगलियाँ नीली पड़ने लगें
सांस लेने के लिए , बच्चा पेट की मांसपेशियों का अत्यधिक उपयोग कर रहा हो