प्राथमिक चिकित्सा

बर्न्स या त्वचा के जलने पर

जब कोई व्यक्ति आग की लपटों के सीधे संपर्क में आता है या सूर्य तथा अन्य तेज़ आंच  के संपर्क में आता है, तो कृप्या व्यक्ति को अस्पताल ले जाने से पहले नीचे दिए गए प्राथमिक उपचार के कुछ नियमों का पालन  करें: 

प्राथमिक चिकित्सा:

  • जब तक जलने का दर्द कम न हो जाए, धीरे बहते पानी के नीचे जली हुयी त्वचा को पकड़े रखें और पानी निरंतर उस पर बहने दें।
  • जितना जल्द हो सके - गर्म या जले हुए कपड़ों को हटा दें। यदि कपड़े त्वचा से चिपक गये  हैं, तो जितना हो सके, चीर आदि लगा कर उन्हें हटा दें पर अधिक खिंचें नहीं 
  • गहने, बेल्ट और तंग कपड़े उतार फेंके। जलने से सूजन जल्दी हो सकती है और वे समस्या उत्पन्न कर सकते हैं 
  • यदि पानी उपलब्ध न हो, बर्फ के टुकड़ों का उपयोग करें।
  • कीटाणु-मुक्त , सूखी- चिपकने रहित  पट्टी या साफ कपड़े के साथ जले हुये स्थान को ढक दें 
  • मक्खन, तेल, लोशन या क्रीम आदि किसी प्रकार का चिकना पदार्थ न  लगाएं (खासकर अगर उनमें खुशबू हो)। प्रति दिन दो से तीन बार पेट्रोलियम-जेली, जैसे कि बर्नोल आदि  लगाएं।

चिकित्सा सहायता लें, यदि:

  •  त्वचा बहुत गहरे में, निचली परतों तक जल गयी हो 
  • उस पर सफेद, भूरे या काले पैच दिखाई देने लगे

Share Article

error: Content is protected !!